24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

जेएन भाया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता: रीवा, उज्जैन, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम ने दर्ज की जीत

Nst news, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की जेएन भाया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में रीवा, उज्जैन, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग ने शानदार जीत दर्ज की। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

पहले मैच में रीवा ने सागर संभाग को 115 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रीवा ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। सागर प्रताप सिंह धामेल ने 28 गेंदों में 63 रन और आर्यन तिवारी ने 45 रन की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागर की टीम 16.4 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। सागर की ओर से विपुल सिंह ने 36 और अर्पित खरे ने 28 रन बनाए। सागर प्रताप सिंह धामेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में उज्जैन ने चंबल संभाग को 5 विकेट से हराया। चंबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। सुमित कुशवाह ने 61 और अभिषेक पाठक ने 64 रन की पारी खेली। जवाब में उज्जैन ने 14.2 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित रजावत ने 72 और अंकुर सिंह चौहान ने 47 रन बनाए। पार्थ साहनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मैच में शहडोल संभाग ने भोपाल को 6 विकेट से हराया। भोपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। कनिष्क दुबे ने 79 और ऋतिक ताड़ा ने 52 रन बनाए। जवाब में शहडोल ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाकर जीत दर्ज की। अक्षत द्विवेदी ने 73 और सज्जाद अंसारी ने 29 रन की अहम पारी खेली। इस मैच में अक्षत द्विवेदी और शिवम द्विवेदी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चौथे मैच में ग्वालियर ने जबलपुर को 5 विकेट से हराया। जबलपुर की टीम 18.2 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। अंचित ठाकुर ने 74 और अनिकेत सिंह ने 24 रन बनाए। ग्वालियर की ओर से अमन भदौरिया ने 4 और दिव्यांशु यादव ने 2 विकेट लिए। जवाब में ग्वालियर ने 10.3 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। कमल त्रिपाठी ने 43 और विक्रम भदौरिया ने 35 रन की तेज पारी खेली। अमन भदौरिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पाँचवें मैच में नर्मदापुरम संभाग ने इंदौर को 5 विकेट से हराया। इंदौर की टीम 19.2 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभम शर्मा ने 36 और सागर सोलंकी ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 147 रन बनाकर जीत दर्ज की। अखिल निगोटे ने 60 और अथर्व माहाजन ने 45 रन की शानदार पारी खेली। अखिल निगोटे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सुशील सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष, भोपाल संभाग क्रिकेट संघ) और मैच ऑब्जर्वर पुनीत चतुर्वेदी द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles