25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता, दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली : आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 तड़के लंबी बीमारी के कारण ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिवार के पुष्टि की है। खानचंद सिंह 58 वर्ष के थे और लिवर कैंसर से पीड़ित थे। उनका काफी समय से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार ने भी बताया कि इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

21 फरवरी से वेंटिलेटर पर थे खानचंद, हालत लगातार बनी हुई थी नाजुक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ. सुनील कुमार ने बताया, ‘हाल में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद 21 फरवरी से वह अस्पताल में ही भर्ती थे। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।’ पिता की गंभीर हालत होने के कारण रिंकू सिंह को टी20 विश्वकप को बीच में छोड़कर लौटना पड़ा था। हालांकि, 26 फरवरी को जिम्‍बाब्वे से होने वाले मैच से पहले वह फिर से चेन्नई में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने।

कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू के पिता

रिंकू सिंह के पूर्व कोच मसूद अमिनी ने अलीगढ़ से ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमिनी ने कहा, ‘वह काफी समय से अस्वस्थ थे। उन्हें लिवर कैंसर था। पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।’ मसूद अमिनी ने बताया कि रिंकू के पिता ने अपने परिवार का भरण-पोषण करने और अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए अथक परिश्रम किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया, ‘खानचंद सिंह ने गैस सिलेंडर आपूर्ति का काम किया और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए बहुत मेहनत की।’

बेटे की सफलता में था खानचंद का बड़ा हाथ

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले 28 वर्षीय रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ रहा है। अलीगढ़ में गैस सिलेंडर आपूर्ति का काम करने वाले खानचंद सिंह शुरू में बेटे के क्रिकेट खेलने के खिलाफ थे। हालांकि, रिंकू सिंह को एक बार क्रिकेट में ही अच्छे प्रदर्शन पर इनाम में मोटरसाइकिल मिली। इसके बाद रिंकू सिंह को उनके पिता ने क्रिकेट खेलने से कभी नहीं रोका। यही नहीं, खानचंद ने तमाम अभावों के बावजूद रिंकू सिंह के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में हरसंभव मदद भी की।

अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार, परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर

परिवार के अनुसार खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह चेन्नई से लौट रहे हैं ताकि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में एक मार्च को कोलकाता में भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला है, जो टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा है। वेस्टइंडीज को हराने पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। हालांकि, पिता के निधन के कारण इस महत्वपूर्ण मैच में रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles