33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

Rishabh Pant ने ipl में जो बेहतरीन रिकॉर्ड बनाए हैं उसमें रोहित, रियान, ग्लेन, दिनेश जैसे खिलाड़ी भी उनसे पीछे हैं

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 4 अक्टूबर को 27 साल के हो गए। ऋषभ पंत ने काफी कम वक्त में भारतीय क्रिकेट में जो सफलता हासिल की है वो अपने आप में कमाल है। पंत साल 2022 दिसंबर में भयंकर कार हादसे का शिकार हुए थे और उनकी जान जाते-जाते बची थी। हालांकि इतने बड़े एक्सीडेंट के बाद उन्होंने जिस तरह से वापसी की वो क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को दिखाता है।

पंत टीम इंडिया के भविष्य के बड़े खिलाड़ी हैं और वो अपने खेल के दम पर खेल के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के अहम प्लेयर भी बन चुके हैं। पंत ने इंटरनेशनल स्तर पर काफी सफलता हासिल की है, लेकिन आईपीएल में भी उनकी चमक कम नहीं है और इस लीग में कुछ कमाल के रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज है। कमाल की बात ये है कि पंत ने आईपीएल में जो बेहतरीन रिकॉर्ड बनाए हैं उसमें रोहित शर्मा, रियान पराग, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी भी उनसे पीछे हैं।

सबसे ज्यादा रन पंत के नाम

आईपीएल में मध्यक्रम में खेलते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज है और उन्होंने ये कमाल साल 2018 में किया था। इस सीजन में पंत ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 579 रन बनाए थे जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं जिन्होंने साल 2024 में 573 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा ने साल 2013 में 538 रन बनाए थे जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 2021 में 513 रन बनाए थे और वो चौथे स्थान पर हैं जबकि पांचवें नंबर पर मौजूद दिनेश कार्तिक ने साल 2018 में 498 रन बनाए थे।

मध्यक्रम में एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन

579 रन – ऋषभ पंत (2018)
573 रन – रियान पराग (2024)
538 रन – रोहित शर्मा (2013)
513 रन – ग्लेन मैक्सवेल (2021)
498 रन – दिनेश कार्तिक (2018)
488 रन – ऋषभ पंत (2019)

IPL के एक सीजन में बतौर नॉन-ओपनर सबसे ज्यादा छक्के पंत के नाम

आईपीएल के एक सीजन में बतौर नॉन-ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पंत का नाम सबसे ऊपर है। पंत ने साल 2018 में ही 37 छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था जो अब तक अटूट है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 35 छक्कों के साथ शिवम दुबे मौजूद हैं जिन्होंने साल 2023 में ये कमाल किया था जबकि साल 2024 में 33 छक्के लगाकर रजत पाटीदार तीसरे नंबर पर हैं जबकि रियान पराग ने भी साल 2024 में कुल 33 छक्के लगाए थे और वो रजत के साथ इसी नंबर पर हैं। वहीं चौथे नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने साल 2018 में कुल 30 छक्के लगाए थे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय (नॉन-ओपनर)

37 छक्के – ऋषभ पंत (2018)
35 छक्के – शिवम दुबे (2023)
33 छक्के – रजत पाटीदार (2024)
33 छक्के – रियान पराग (2024)
30 छक्के – एमएस धोनी (2018)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles