27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट में आरएनटीयू की महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए किया क्वालीफाई

एनएसटी न्यूज़, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) की महिला हॉकी टीम ने वेस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट (वूमेन्स) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जिससे विश्वविद्यालय और प्रदेश को गर्व का अवसर मिला है। टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबलों में आरएनटीयू की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में टीम ने महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी, अजमेर को 8-1 के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में पलक गुप्ता और करमनप्रीत कौर गिल ने दो-दो गोल किए, जबकि भूमिक्क्षा साहू, योगिता वर्मा, आयुषी पटेल और खुशी कटारिया ने एक-एक गोल दागा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए योगिता वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरे निर्णायक लीग मुकाबले में आरएनटीयू ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को 3-1 से पराजित कर सिल्वर मेडल पक्का किया। इस मुकाबले में करमनप्रीत कौर गिल, अश्रिता ठाकुर और उषा कुमारी ने एक-एक गोल किया। उपकप्तान अश्रिता ठाकुर को इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान मिला। पूरे टूर्नामेंट में शानदार आक्रामक खेल के लिए भूमिक्क्षा साहू को ‘बेस्ट स्ट्राइकर अवार्ड’ से नवाजा गया।

कोच आकांक्षा परमार और मैनेजर सतीश अहिरवार रहे। आरएनटीयू की विजेता टीम में कप्तान योगिता वर्मा, उपकप्तान अश्रिता ठाकुर, गोलकीपर अंकिता कुशवाहा और प्रतिमा सरोज सहित सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और जुझारूपन दिखाया। इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, आइक्यूएसी निदेशक डॉ. नीतिन वत्स, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी तथा रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने टीम को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles