32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

36 साल की उम्र में रोजर फेडरर बने नंबर वन वर्ल्ड प्लेयर

नई दिल्ली। वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही इतिहास रचने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर एक और ऐतिहासिक कारनामा किया है। हाल में फेडरर ने अपना 20वां ग्रैंड स्लैम जीता, और अब वे विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 36 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ने रोटरडम ओपन के क्वार्टरफाइनल में हॉलैंड के रोबिन हासे को 4-6, 6-1, 6-1 हराया। इसके साथ ही फेडरर ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को शीर्ष से हटा दिया।
इस तरह फेडरर आंद्रे अगासी की पीछे छोड़ते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। अगासी ने 2003 में 33 साल 131 दिन की उम्र में शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। फेडरर पिछले साल जनवरी में विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने फार्म में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। तब से उनका विजय अभियान जारी है। पिछले मैच में उन्होंने जीत के बाद कहा था, ‘‘यह शानदार चुनौती है, मैं वहां पहुंचने की कोशिश में जूझ रहा था। मुझे इसके लिये पिछले साल कई मैच जीतने पड़े। फरवरी 2016 में हुई घुटने की सर्जरी के बाद मैंने इसके बारे में सोचा नहीं था। नंबर एक स्थान हासिल करना काफी मुश्किल है।’’

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles