31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, एशिया कप के लिए तैयार, रोहित समेत सभी खिलाड़ियों ने पास किया टेस्ट

नई दिल्ली.  38 साल के रोहित शर्मा ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। वनडे कप्तान ने यो-यो और ब्रोंको दोनों टेस्ट पूरे किए। इस प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट में भारत के एशिया कप स्क्वॉड के कई खिलाड़ी शामिल हुए। शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने भी टेस्ट पास किया। अब ज्यादातर खिलाड़ी UAE रवाना होंगे, जहां 9 सितंबर से एशिया कप शुरू होना है। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE टीम के खिलाफ होगा।

क्यों अहम था यह फिटनेस टेस्ट

शुभमन गिल और रोहित शर्मा के लिए यह टेस्ट खास अहमियत रखता था। गिल इंग्लैंड दौरे के बाद बुखार के कारण दलीप ट्रॉफी से हट गए थे। वहीं, रोहित शर्मा मार्च से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और उन्हें टीम में वापसी के लिए फिटनेस साबित करनी थी। वनडे से संन्यास ले चुके रोहित आखिरी बार 9 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेले थे, जहां उन्होंने 83 गेंदों पर 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने का नया पैमाना

फिटनेस टेस्ट में यो-यो और ब्रोंको के अलावा DXA स्कैन भी किया गया। DXA एक मेडिकल इमेजिंग टेस्ट है, जिससे हड्डियों की मजबूती, शरीर में फैट और मांसपेशियों की मात्रा मापी जाती है। यह खिलाड़ियों की चोटों और फ्रैक्चर के जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। ब्रोंको टेस्ट, जो रग्बी खेल से जुड़ा है, उसमें खिलाड़ी को 20, 40 और 60 मीटर की दौड़ बार-बार लगानी होती है। कुल 5 सेट मिलाकर 1200 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होती है। वहीं यो-यो टेस्ट में खिलाड़ी को बार-बार 20-20 मीटर दौड़ लगानी होती है। जैसे-जैसे टेस्ट आगे बढ़ता है, दौड़ पूरी करने का समय घटता जाता है। बीसीसीआई के मुताबिक, हर खिलाड़ी को कम से कम 17.1 या उससे ज्यादा स्कोर करना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तैयारी

रोहित शर्मा इस समय बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहे हैं और जल्द ही मुंबई में अपने करीबी दोस्त व पूर्व कोच अभिषेक नायर के साथ अभ्यास करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी हिस्सा ले सकते हैं। यह मुकाबले 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं अक्टूबर के मध्य में भारतीय सीनियर टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा। इस तरह रोहित का फिटनेस टेस्ट पास करना टीम इंडिया की तैयारी के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles