25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

रोहित शर्मा ने पूरा किया वनडे का 33वां शतक, सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को लगाया जोरदार झटका

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को मात्र 236 रन पर समेट दिया। भारत को जीत के लिए 237 रन का टारगेट मिला और इसके जबाव में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने कमाल की शुरुआत की । हालांकि कप्तान शुभमन गिल ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 24 रन के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन रोहित ने पिछले मैच में जो काम अधूरा छोड़ा था उसे इस मैच में पूरा कर दिया और टीम के लिए शतक लगा दिया।

वनडे करियर में रोहित का 33वां शतक पूरा

रोहित शर्मा का सिडनी में वनडे में कमाल का प्रदर्शन रहा है जो इस बार भी जारी रहा और उन्होंने इस मैदान पर दूसरी बार शतक लगाने का कमाल कर दिया। रोहित ने इस मैच में अपना अर्धशतक 63 गेंदों पर पूरा किया और फिर उन्होंने अपना शतक 105 गेंदों पर लगा दिया। वनडे क्रिकेट में ये रोहित शर्मा का 33वां शतक रहा जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये उनका 9वां शतक रहा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में वनडे में ये रोहित का छठा शतक भी रहा।

38 की उम्र में भी रोहित शर्मा दिखा रहे हैं हुनर

रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में अपने वनडे करियर का 33वां शतक पूरा किया और साबित कर दिया कि इस उम्र में भी उनका जादू बरकरार है। भले ही उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखकर उन्हें टीम से बाहर नहीं माना जा सकता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles