25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

रोहित शर्मा ने रायपुर में चौकों की हैट्रिक से 9000 रन का आंकड़ा पार किया, द्रविड़ को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे थे और खुलकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी नांद्रे बर्गर की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे पहुंच गई और रोहित कैच आउट हो गए। हालांकि रोहित ने रायपुर में केवल छोटी पारी खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।

रोहित शर्मा ने लगाई हैट्रिक चौके की धमाका

रोहित शर्मा ने रायपुर में छोटी पारी जरूर खेली, लेकिन इस दौरान जो उन्होंने हैट्रिक चौका लगाया वो कमाल का था। रांची में अर्धशतकीय पारी खेलकर आए रोहित लय में आ गए थे और ऐसा लगा कि वो फिर से कमाल करेंगे, लेकिन बर्गर की एक बाहर जाती गेंद पर उनके बल्ले का एज लगा और डिकॉक ने उनका कैच लपक लिया। रोहित ने पहली पारी के 5वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन जबरदस्त चौके लगाए और फिर 5वीं गेंद पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने मात्र 8 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए और इस प्रदर्शन के दम पर भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए, पीछे राहुल द्रविड़ को छोड़ते हुए। इस पारी के साथ रोहित ने भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन का महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी पार कर लिया। अब रोहित शर्मा कुल 9005 रन के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं, जबकि द्रविड़ ने 9004 रन ही बनाए थे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पहले और दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बैटर

14192 रन – सचिन तेंदुलकर
12373 रन – विराट कोहली
9005 रन – रोहित शर्मा
9004 रन – राहुल द्रविड़
7691 रन – वीरेंद्र सहवाग
7401 रन – एमएस धोनी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles