30.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

रोहित शर्मा का लक्ष्य: गेल, बटलर और वार्नर का रिकॉर्ड, नंबर 1 बनने के लिए इतने छक्के बाकी हैं

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा जब रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उतरेंगे, तो उनका निशाना क्रिस गेल, जोस बटलर और डेविड वार्नर के बड़े रिकॉर्ड पर होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर, बुधवार को खेला जाएगा।

रोहित शर्मा के पास विश्व नंबर 1 बल्लेबाज बनने का मौका

इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा फिलहाल 61 सिक्स के साथ क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनके पास नंबर 1 बनने का मौका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के डेविड वार्नर ने लगाए हैं जिसकी संख्या 64 है तो वहीं दूसरे नंबर पर 63 छक्कों के साथ जोस बटलर मौजूद हैं।

रायपुर में रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ जैसे की एक छक्का और लगाएंगे वो क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे तो वहीं अगर वो दूसरे मैच में 3 छक्के लगाते ही जोस बटलर से आगे निकल जाएंगे, लेकिन इस मुकाबले में अगर वो 4 छक्के लगा देते हैं तो वो डेविड वार्नर को पीछे छोड़ देंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रोटियाज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर

64 छक्के – डेविड वार्नर
63 छक्के – जोस बटलर
61 छक्के – क्रिस गेल
61 छक्के – रोहित शर्मा
52 छक्के – मिचेल मार्श
50 छक्के – बेन स्टोक्स

आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इस मैच में भारत ने 17 रन से जीत हासिल की और टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रोहित शर्मा इन 3 छक्कों की मदद से वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles