25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

जोहोर कप में रोहित होंगे भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान, यहां देखें पूरी टीम

नई दिल्ली: डिफेंडर रोहित 11 अक्तूबर से मलेशिया में शुरू होने वाले सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे। इस टूर्नामेंट में रोहित की अगुवाई में टीम का लक्ष्य पिछली बार के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। 18 अक्तूबर तक चलने वाला यह टूर्नामेंट न केवल पदक जीतने के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में आयोजित होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिए भी अहम माना जा रहा है।

भारत को 11 अक्तूबर को ब्रिटेन से खेलना है जबकि 12 अक्तूबर को सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत और पाकिस्तान का सामना 14 अक्तूबर को होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया से 15 अक्तूबर को मैच है। राउंड रॉबिन चरण में आखिरी मैच 17 अक्तूबर को मलयेशिया से खेलना है। राउंड रॉबिन चरण से शीर्ष दो टीमें 18 अक्तूबर को फाइनल खेलेंगी। भारत के कोच पी आर श्रीजेश ने कहा, ‘टीम सुल्तान जोहोर कप की अच्छी तैयारी कर रही है। हमारे पास अच्छी टीम है और जूनियर विश्व कप को देखते हुए यह तैयारी का अच्छा मौका होगा जिसमें मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को आंक सकेंगे।’

टीम :
  • गोलकीपर : ब्रिकमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह
  • डिफेंडर : रोहित (कप्तान ), तालेम प्रियब्रत, अनमोल इक्का, आमिर अली, सुनील पीबी, रवनीत सिंह
  • मिडफील्डर : अंकित पाल, टी इंगेलम्बा लुवांग, अद्रोहित इक्का, अराइजीत सिंह हुंडल, रोशन कुजूर , मनमीत सिंह
  • फॉरवर्ड : अर्शदीप सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, अजीत यादव, गुरजोत सिंह
  • स्टैंडबाय : विवेक लाकड़ा, शारदानंद तिवारी, टी किंगसन सिंह, रोहित कुल्लू, दिलराज सिंह ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles