नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से नागपुर में होगा। वनडे सीरीज में कीवी टीम से हार झेलने के बाद अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी की कमान अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगी, जिनसे टीम को बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। भले ही रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन कीवी टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मैचों में 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 511 रन बनाए, जिसमें इस टीम के विरुद्ध उनका सर्वोच्च स्कोर 80 रन रहा।
कीवी टीम के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 8 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 322 रन बनाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 65 रन था तो वहीं तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय टी20 बैटर विराट कोहली हैं जिन्होंने 10 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 311 रन बनाए थे। कोहली का इस टीम के खिलाफ बेस्ट स्कोर 70 रन था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। भले ही रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन कीवी टीम के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मैचों में 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 511 रन बनाए, जिसमें इस टीम के विरुद्ध उनका सर्वोच्च स्कोर 80 रन रहा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय
रोहित शर्मा- 511 रन
केएल राहुल 322 रन
विराट कोहली- 311 रन
सूर्यकुमार यादव- 284 रन
श्रेयस अय्यर- 225 रन
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल
पहला टी20 मैच – 21 जनवरी- नागपुर (शाम 7 बजे)
दूसरा टी20 मैच – 23 जनवरी- रायपुर (शाम 7 बजे)
तीसरा टी20 मैच – 25 जनवरी- गुवाहाटी (शाम 7 बजे)
चौथा टी20 मैच – 28 जनवरी- विशाखापत्तनम (शाम 7 बजे)
पांचवां टी20 मैच – 31 जनवरी- तिरुवनंतपुरम (शाम 7 बजे)
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैच), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।