35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 3 के साथ लद्दाख में वापसी, भविष्य की प्रतिभाओं के विकास के लिए सशक्त मंच

– विकासात्मक प्रतियोगिता 29 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक लेह, लद्दाख में आयोजित होगी
– विस्तारित राउंड-रॉबिन लीग फॉर्मेट में 11 पुरुष और 6 महिला टीमों के बीच कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे

लेह, लद्दाख : रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग (REIHL) सीजन 3, 29 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक लद्दाख में आयोजित की जाएगी। रॉयल एनफील्ड सोशल मिशन द्वारा, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लद्दाख के सहयोग से आयोजित इस सीजन में लीग के विस्तार की एक अहम झलक देखने को मिलेगी। इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यापक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट अपनाया गया है, जिसमें प्रत्येक टीम कुल 75 मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेगी।

यह लीग एक समग्र तकनीकी विकास कार्यक्रम का प्रतिस्पर्धात्मक चरण है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 2025 में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डैरिल ईसन के नेतृत्व में आइस हॉकी कोचों के प्रशिक्षण से हुई थी। इसके बाद प्रशिक्षित कोच अपने-अपने समुदायों में लौटकर प्रतिभाओं की पहचान करने और लीग में भागीदारी के लिए टीमों को व्यवस्थित रूप से प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस प्रकार, यह लीग सामुदायिक स्तर पर प्रशिक्षण और संगठित, उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिस्पर्धा के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।

आइशर ग्रुप फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक बिदिशा डे ने कहा,“रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग की जड़ें सामुदायिक विकास में हैं। हमारा फोकस स्थानीय आजीविका को सशक्त बनाने, युवाओं और महिलाओं को अवसर देने और हिमालयी क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं के लिए एक स्पष्ट मार्ग तैयार करने पर रहा है। यह लीग संस्कृति और गर्व का उत्सव भी है, जहां खेल लंबे शीतकाल के दौरान समुदायों को एकजुट करता है और साझा पहचान तथा दृढ़ता की भावना को मजबूत करता है।”

लेह में आयोजित यह टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है, जो खेल को नए क्षेत्रों तक विस्तार देता है और दूरदराज के हिमालयी समुदायों के खिलाड़ियों को संरचित लीग फॉर्मेट तथा पेशेवर रूप से प्रबंधित प्रतियोगिताओं का अनुभव प्रदान करता है। 2026 संस्करण में भाग लेने वाली टीमें लेह, नुब्रा, कारगिल, ज़ांस्कर, चांगथांग और आसपास के क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस सीजन में खारू से दो नई टीमें—खारू ईगल्स (महिला) और खारू फाल्कन्स (पुरुष)—भी लीग में शामिल होंगी।लद्दाख में आइस हॉकी के विकास के लिए तैयार ब्लूप्रिंट के अनुरूप, यह लीग खेल के इकोसिस्टम को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने में केंद्रीय भूमिका निभाती है—जिसमें जमीनी स्तर की भागीदारी को प्रतिस्पर्धात्मक अवसरों से जोड़ा जाता है। लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ी गांव और क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविरों से चुने जाते हैं, जिन्हें रॉयल एनफील्ड समर्थित क्षमता निर्माण पहलों के तहत प्रशिक्षित कोचों और अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलता है।

खेल के इकोसिस्टम को और सशक्त बनाते हुए, दिसंबर 2025 में पहली बार एक समर्पित रेफरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन (IIHF) के ऑफिशिएटिंग इंस्ट्रक्टर पीटर गेबी ने किया। इस पहल का उद्देश्य मैच संचालन के मानकों को ऊंचा उठाना, लीग के लिए पेशेवर गेम डिलीवरी सुनिश्चित करना और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित रेफरी तैयार करना है।

खेल से परे, रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग लद्दाख में सामुदायिक जुड़ाव, युवाओं की भागीदारी और शीतकालीन पर्यटन को भी मजबूती प्रदान करती है। मुकाबलों के दौरान जमी हुई रिंक सामूहिक सामुदायिक स्थलों में बदल जाती हैं, जहां परिवार, स्थानीय समर्थक और पर्यटक एक साथ जुटते हैं, और इस क्षेत्र में आइस हॉकी की गहरी सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूत करते हैं।

इस लीग के माध्यम से, रॉयल एनफील्ड अपने सोशल मिशन को आगे बढ़ाते हुए खेल के जरिए हिमालयी समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है—स्थानीय खेल इकोसिस्टम को मजबूत करना, आजीविका के अवसर तैयार करना, युवाओं और महिलाओं के लिए मार्ग बनाना और पूरे हिमालय क्षेत्र में समग्र शीतकालीन खेल संस्कृति को बढ़ावा देना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles