34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग दीवानगंज सेमीफाइनल में

भोपाल। आरपीएफ भोपाल और इंजीनियरिंग विभाग दीवानगंज ने यहां खेली जा रही डीआरएम कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में कदम रखा। रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल में बल्लेबाजी करते हुए कमॢशयल भोपाल ने 11 ओवर में 110 रन बनाए। इरशाद ने 48 रन की पारी खेली। जवाब में इंजीनियरिंग विभाग दीवानगंज ने एक ओवर शेष रहते 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। दो विकेट और 71 रन की पारी खेलने वाले दिनेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में आरपीएफ भोपाल ने 11.5 ओवर में 104 रन बनाए। जवाब में एसएंडटी भोपाल ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी। दोहरा प्रदर्शन करने वाले अमित (2 विकेट, 18) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles