25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

आरपीएम भोपाल ने तैराकी में जीते 13 गोल्ड

भोपाल। आरपीएम तैराकी अकादमी के तैराकों ने भिलाई में आयोजित इंटर डीपीएस तैराकी प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते। इसमें पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली और मप्र के तैराकों ने हिस्सा लिया। भोपाल के तनयम शिंदे ने पांच स्वर्ण जीते। उन्होंने एक रजत और एक कांस्य भी अपने नाम किया। इसी तरह सानिध्य चौकसे ने तीन स्वर्ण, एक कांस्य, कार्तिकेय गुप्ता तीन स्वर्ण, निनाद जैन एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य तथा तनय तेलंग ने एक स्वर्ण जीता। सभी तैराक कोच हिमांशु धाकड़ से इस खेल की बारीकियां सीख रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles