24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

SA vs NZ: क्या बारिश बिगाड़ेगी कोलकाता सेमीफाइनल का मजा? ऐसा रहेगा मौसम का पूरा हाल

नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमों को लगभग बराबरी का माना जा रहा है, ऐसे में टॉस के साथ-साथ मौसम की भूमिका भी बेहद अहम रहने वाली है।

कोलकाता में अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप के कई अहम मुकाबले खेले जा चुके हैं और ज्यादातर मैच बिना बारिश के खलल के पूरे हुए हैं, जिससे सेमीफाइनल को लेकर भी फैंस को उम्मीद बनी हुई है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी है, जिससे उसका आत्मविश्वास चरम पर है।

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बारिश होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। वहीं तापमान जो दिन के समय 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, वह शाम के समय 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। वहीं ह्मयूडिटी का लेवल 69 प्रतिशत के करीब रह सकता है, जिसके चलते ओस भी शाम के अहम भूमिका अदा कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम इस चीज का ध्यान रखेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ग्रुप स्टेज में उन्हें साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुपर-8 चरण में कीवी टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भी शिकस्त झेलनी पड़ी।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बेहतर नेट रनरेट के चलते न्यूजीलैंड ने 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम की नजरें न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी, बल्कि ग्रुप स्टेज में मिली पिछली हार का बदला लेते हुए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने पर भी टिकी रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles