30.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

SA vs WI : साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चयन किया

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का वह मुकाबला, जिस पर सबसे ज्यादा भारतीय फैंस की नजरें टिकी हैं, अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान Aiden Markram ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ है—अकील हुसैन की जगह रोस्टन चेज को मौका दिया गया है।

दोनों टीमों ने सुपर-8 में अपने अभियान का काफी धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 76 रनों से अपने नाम किया था, तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर-8 में अपना पहला मैच जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ खेला था और वह इस मैच को 107 रनों के बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे। ऐसे में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों की नजरें इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को लगभग पक्का करने पर रहने वाली हैं।

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्क्वाड

साउथ अफ्रीका – एडन माक्ररम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

वेस्टइंडीज – ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जायडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles