नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले टीम इंडिया के दो पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और मोहित शर्मा ने मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की कंबाइंड प्लेइंग 11 का चयन किया। जहीर खान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, जबकि मोहित शर्मा भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी इस टीम में उन क्रिकेटरों को जगह दी, जो आईपीएल में अपनी टीमों पर गहरा प्रभाव छोड़ता है।
सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी
ज़हीर खान और मोहित शर्मा ने अपनी कंबाइंड प्लेइंग 11 में ओपनिंग के लिए सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन बनी और वह अब भी टीम का हिस्सा हैं। तीसरे नंबर पर उन्होंने सुरेश रैना को रखा, जिन्हें ‘मिस्टर आईपीएल’ के नाम से जाना जाता है। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई अहम पारियां खेलीं और नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए काफी सफल रहे।
नंबर 4 पर अंबाती को मिली जगह
चौथे नंबर के लिए जहीर और मोहित के बीच किस खिलाड़ी को रखा जाए इसे लेकर काफी चर्चा हुई और इसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या के नाम पर भी विचार हुआ, लेकिन आखिर में अंबाती रायुडू के नाम पर सहमति बनी जो आईपीएल में चेन्नई और मुंबई दोनों के लिए खेले थे। पांचवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को रखा गया जो धाकड़ बल्लेबाज भी थे तो वहीं छठे नंबर पर सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी को जगह दी गई जो टीम के विकेटकीपर भी हैं।
संयुक्त टीम में तीन ऑलराउंडर शामिल
ज़हीर खान और मोहित शर्मा ने अपनी कंबाइंड प्लेइंग इलेवन में सातवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह दी, जिन्होंने कई दशकों तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। आठवें नंबर पर ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को रखा गया, जो सीएसके के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं। टीम में विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर हरभजन सिंह को शामिल किया गया, जो लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को चुना गया। मलिंगा मुंबई इंडियंस के दिग्गज गेंदबाज रहे हैं, जबकि बुमराह अब भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं।
जहीर-मोहित ने चुनी CSK-MI की कंबाइंड प्लेइंग 11
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

