39.7 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

सचिन, शक्तिबोध, दामोदर, फिरोज, धीरेन, ललित जीते

इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट:गीता, असरा, कीर्ति, अदिति भी जीतीं
भोपाल। सचिन रावत, शक्तिबोध भटनागर, धीरेन देसाई, नीतेश दुबे, फरहान, हरिओम मालवीय, सचिन, दामोदर प्रसाद आर्य, फिरोज मिर्जा, दीपक वाजपेयी, सुनील तनवानी, विवेक साध्य,केके, आनंद रजक और ललित कटारिया ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 20वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि महिला वर्ग में गीता वर्मा, असरा अलीम, कीर्ति श्रीवास्तव और अदिति सिंह भी शुरुआती मुकाबले जीतने में सफल रही हैं। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के 110 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन एकल मुकाबले खेले गए। जबिक रविवार को युगल मुकाबले खेले जाएंगे। उद् घाटन खेल संचालक डाॅ. एसएल थाउसेन, पूर्व क्रिकेटर व रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी, मृगेंद्र सिंह और अक्षत शर्मा ने किया।
परिणाम
गीता वर्मा विवि मोनिका सिंह 21-18, 21-14
असरा अलीम विवि इफरा 12-21, 21-15, 21-12
कीर्ति श्रीवास्तव विवि प्राची रावत 21-8, 21-12
अदिति सिंह विवि निशा 21-8, 21-6.

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles