19.6 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

 SAFF U17 Women’s Championship: भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली: सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा हो गई है, जिसमें कुल 23 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 20 से 31 अगस्त तक भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित होगा। टीम की कमान मुख्य कोच जोकिम अलेक्जेंडरसन के हाथों में होगी, जिन्होंने हाल ही में भारतीय अंडर-20 टीम को एएफसी महिला एशियाई कप क्वालीफायर तक पहुंचाया था। अब वह अंडर-17 टीम का नेतृत्व करेंगे, जो अक्टूबर में किर्गिज गणराज्य में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर से पहले इस सैफ चैम्पियनशिप में अपने प्रदर्शन को निखारने उतरेगी।

सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप: चार टीमें भिड़ेंगी खिताब की जंग में

सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप इस बार नए फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट में कुल चार टीमें – भारत, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश हिस्सा लेंगी। सभी टीमें डबल राउंड रॉबिन लीग फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी, जिसके तहत हर टीम छह मैच खेलेगी। लीग चरण के अंत में जिस टीम के सबसे अधिक अंक होंगे, उसे चैंपियन घोषित किया जाएगा। यह फॉर्मेट खिलाड़ियों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी माहौल और बेहतर तैयारी का मौका देने वाला साबित होगा।

नेपाल के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम अपनी मोहिम की शुरुआत 20 अगस्त को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद 22 अगस्त को टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। 24 और 27 अगस्त को भारत भूटान से भिड़ेगा, जबकि 29 अगस्त को एक बार फिर नेपाल से टकराएगा। टीम का आखिरी लीग मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप के सभी मुकाबले भूटान की राजधानी थिम्पू के चांगलिमथांग स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम का स्क्वाड:
  • गोलकीपरमुन्नी, सूरजमुनी कुमारी, तम्फसाना देवी कोन्जेंगबाम।
  • डिफेंडरअलीना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, बिनीता होरो, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकड़ा, प्रिया, रितु बड़ाईक, तानिया देवी टोनंबम।
  • मिडफील्डरअभिस्ता बासनेट, अनीता डुंगडुंग, बीना कुमारी, बोनिफिलिया शुल्लाई, जुलान नोंगमैथेम, प्रितिका बर्मन, श्वेता रानी, थंडामोनी बास्की।
  • फॉरवर्ड: अनुष्का कुमारी, नीरा चानू लोंगजाम, पर्ल फर्नांडीस, वैलैना जाडा फर्नांडीस।
  • मुख्य कोच: जोआकिम एलेक्ज़ेंडरस
  • सहायक कोचनिवेथा रामदास
  • गोलकीपर कोचदीपांकर चौधरी
  • स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: सैफुल्ला

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles