एनएसटी न्यूज, भोपाल। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (SAI NCOE) भोपाल के जूडो खिलाड़ियों ने इम्फाल में आयोजित सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीतकर एक बार फिर अपनी राष्ट्रीय श्रेष्ठता साबित की। भोपाल केंद्र के एथलीटों ने प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि ओलंपियन तुलिका मान रहीं, जिन्होंने लगातार छठा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय जूडो के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनके अलावा अस्मिता (48 किग्रा), इनुंगानबी (70 किग्रा), रितिका (78 किग्रा), अवतार सिंह (100 किग्रा) और रितिक सिंह (+100 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया। रजत पदक रितु (52 किग्रा) और यश घंघास (+100 किग्रा) ने हासिल किए, जबकि कांस्य पदक श्रद्दा, केंटु लैप, आराध्या चोपड़ा, श्रुति उनियाल, विशाल और कंवरप्रीत कौर के खाते में आए। एनसीओई भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। वहीं एचपीडी जूडो यशपाल सोलंकी ने कहा कि यह प्रदर्शन आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए मजबूत संकेत है।
साइ NCOE भोपाल का जूडो में परचम, 14 पदक जीतकर दिखाया राष्ट्रीय प्रभुत्व
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

