26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एसएआई सोनीपत का सामना फाइनल में नेवल टाटा हॉकी अकादमी से होगा

जालंधर: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सोनीपत और नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में पियस सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर और राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) को 1-0 के समान अंतर से हराकर पंजाब हॉकी लीग (अंडर-21) के दूसरे संस्करण के फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीमें कल फाइनल में आमने-सामने होंगी जबकि हारी हुई टीमें तीसरे स्थान के लिए एक बार फिर आमना-सामना करेंगी।दोनों मुकाबले ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले से पहले एक विशेष प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा, जिसमें ऑल स्टार्स इलेवन में हरमनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह जैसे मौजूदा सितारे शामिल होंगे, जबकि लेजेंड्स इलेवन में बलजीत सिंह, रूपिंदरपाल सिंह, राजपाल सिंह और जुगराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।पहले सेमीफाइनल में एसएआई सोनीपत के लिए निर्णायक गोल हाफ टाइम से दो मिनट पहले आया, जब अंकुर रोर ने लंबा पास लेकर उसे विपक्षी गोलकीपर को छकाते हुए गोलपोस्ट में भेज दिया। इसके बाद लीग चरण की शीर्ष टीम ने अपने मामूली बढ़त को मजबूती से बचाते हुए फाइनल में जगह बनाई। नेवल टाटा हॉकी अकादमी ने, जिसने लीग चरण में भी आरजीएचए को कड़ी चुनौती दी थी, सेमीफाइनल में भी मेज़बानों को उनके स्वाभाविक आक्रामक खेल से रोकते हुए दमदार रक्षात्मक प्रदर्शन किया। विजयी गोल 52वें मिनट में आया, जब आशीष तानी पुर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदला।तीसरे स्थान का मुकाबला सुबह 9 बजे खेला जाएगा जबकि फाइनल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। ऑल स्टार्स इलेवन और लेजेंड्स इलेवन का प्रदर्शनी मैच दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। पंजाब हॉकी लीग, जिसका आयोजन राउंडग्लास हॉकी अकादमी और हॉकी पंजाब के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है, का उद्देश्य खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से व्यापक मैच अनुभव प्रदान करना और उनके पेशेवर एवं व्यक्तिगत विकास में सार्थक योगदान देना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles