34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विधायक ट्रॉफीः टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के साई इलेवन फायनल में

भोपाल। साई इलेवन ने खिताब की प्रबल दावेदार तारिक इलेवन को एकतरफा 47 रनांे से हराकर स्थानीय एफ सेक्टर, बरखेडा पठानी, भेल में खेली जा रही विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल में प्रवेश किया। एक अन्य सेमीफायनल रविवार को सुबह 9 बजे राकेश वर्मा फैस क्लब व एसके जनरेटर के मध्य खेला जायेगा। फायनल पूर्व मीडिया की दो टीमों के बीच प्रदर्शन मैच भी खेला जायेगा। रविवार सायं 4 बजे संगठन महामंत्री बीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक बाबूलाल गौर, पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर खिलाडियों को पुरस्कृत करेंगें। आज के मैचों के दौरान खिलाडियों को परिचय भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे व पार्षद व एमआईसी सदस्य केवल मिश्रा से कराया गया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफायनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साई इलेवन ने 5 विकेट पर 101 रन बनाए। जिसमें पाण्डे ने 22, बॉबी ने 21 व जमरान ने 20 रन का योगदान टीम को दिया। तारिक इलेवन की ओर से जावेद ने 3, मोहसिन व राहुल ने 1-1 विकेट चटकाए। स्टॉर खिलाडियों से सजी खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक तारिक इलेवन लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 54 रन बना सकी। स्टॉर बल्लेबाज शेर खान 18 व दीपक 12 को छोडकर तारिक इलेवन का कोई भी बल्लेबाज साई इलेवन के गेंदबाजों का सामना न कर सका। अंतिम क्वार्टर फायनल राकेश वर्मा फैंस क्लब ने खिताब की एक और दावेदार शाहरिक इलेवन को 6 विकेट से हराकर उलटफेर करते हुए सेमीफायनल में जगह बनाई। पहले बैटिंग करते हुए बंटी 34 व सोनू 10 रन के सहारे शाहरिक इलेवन ने 6 विकेट पर 73 रन बनाए। राकेश वर्मा क्लब से मनी ने 3 व साद ने 2 विकेट लिए। विजय 18 व मनोज 16 की आकर्षक पारियों की मदद से राकेश वर्मा क्लब ने 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य 8 वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles