भोपाल। मैन ऑफ द फायनल कप्तान जमरान (31 रन व 1 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत साई इलेवन ने राकेश वर्मा फैंस क्लब को 7 विकेट से साई इलेवन ने जीती विधायक ट्रॉफी ट से हराकर ’स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान’ के लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य को लेकर आयोजित विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। एसके जनरेटर ने तीसरा स्थान हासिल किया। खिताबी मुकाबले से पूर्व खेले गए प्रदर्शन मुकाबले में इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया ने प्रिंट मीडिया को पराजित किया। प्रतियोगिता स्थानीय एफ सेक्टर, बरखेडा पठानी, भेल में खेली गई। भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व महापौर व भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया। आयोजन प्रमुख पार्षद व एमआईसी सदस्य केवल मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष विजय अटवाल, एनएस पाल, बारेलाल अहिरवार, सुंदर सिंह परिहार, सीमा यादव, मालती पाण्डे, प्रवीण पाठक, अजय सोनी, गोपाल पाण्डे, सुधीर कुमार, अरूण मेडे, नरेश परोलिया, गोविन्द, इरफान, सुमित सिंह, कैलाश मालवीय, शुभम, जितेन्द्र भंडारी, नंदू, राजू यादव, संदीप शुक्ला, प्रदीप पाठक, जीतेन्द्र उपाध्याय, किशोर पटेल, प्रदीप बारे, मनोज दिवाकर, प्रताप सिंह बैस सहित बडी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में राकेश वर्मा फैंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीटे 20, सचिन व मनोज के 17-17 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 79 रन बनाए। साई इलेवन की ओर से सचिन ने 2, जमरान, सरोस, शुभम व आसिफ ने 1-1 विकेट अर्जित किया। साई इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान जमरान 31 व शुभम 23 की सधी हुई पारियों के सहारे 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी सचिन बनवारी (साई इलेवन), सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन (राकेश वर्मा फैंस क्लब), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मैनी (राकेश वर्मा फैंस क्लब), सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अमित (गोपाल पाण्डे फैंस क्लब) व अनुशाषित टीम गोपाल पाण्डे फैंस क्लब को चुना गया।

