20.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश को दिलाये सात पदक

पदकों में तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल
भोपाल। हैदराबाद के हुसैन सागर में एक से सात जुलाई, 2019 तक ख्ेाली गई हैदराबाद सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश वाटर स्पोट्र्स सेलिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश को 7 पदक दिलाए, जिनमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हंै। हैदराबाद से लौटकर पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शाबाशी और बधाई देते हुए चैम्पियनशिप में उनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव ने खेल संचालक डाॅ. थाउसेन को खिलाड़ियांे की उपलब्धियों से अवगत कराया।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
चैम्पियनशिप के लैजर 4.7 इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी राममिलन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा ओवर आॅल ट्राॅफी भी अपने नाम की। इसी इवेन्ट के बालिका वर्ग में अकादमी की खिलाड़ी रितिका दांगी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। और ओवर आॅल दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक भी जीता। इसी स्पर्धा में अकादमी की खिलाड़ी श्रद्धा वर्मा ने भी मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया।
चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी शिखर गर्ग ने अंडर-21 लैजर स्टेण्डर्ड इवेन्ट में स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। लैजर रेडियल अंडर-19 स्पर्धा में सतीश यादव ने रजत पदक अर्जित किया। लैजर 4.7 बालक वर्ग मंे आशीष विश्वकर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी अंशराज बंुदेला को उभरते खिलाड़ी के अवार्ड से नवाज़ा गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles