26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर लौटे अकादमी के सेलिंग खिलाड़ी

भोपाल। दुबई के रश-अल-खिमाह में 4 से 8 अप्रैल, 2017 तक आयोजित एशियन सेलिंग फेडरेशन यूथ सेलिंग कप फायनल्स-2017 में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोट्र्स अकादमी के सेलिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने लेजर 4.7 के बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और ओवर आॅल प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी इवेन्ट के बालक वर्ग में राम मिलन यादव ने कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के आॅप्टीमिस्ट इवेन्ट में उमा चैहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेलिंग खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों ने आज अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव के साथ संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन से भेंट की और उन्हंे अर्जित उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल संचालक श्री जैन ने खिलाड़ियों को शाबासी देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हंे पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने जीत का यह सिलसिला बनाये रखने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के चीफ नेशनल कोच श्री इयान स्टुअर्ट बाॅरेन (बॅनी) के नेतृत्व में भाग लेकर पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी श्रद्धा वर्मा की भी भागीदारी रही।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles