23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

साइना नेहवाल ने परुपल्ली कश्यप से अचानक की शादी

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भारत के ही पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप से शादी कर ली है। साइना ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की। दरसअल, साइना के शादी की तारीख 16 दिसंबर तय थी, लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर परुपल्ली कश्यप के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बेस्ट मैच आॅफ माय लाइफ, जस्ट मैरीड’ यानी ‘मेरे करियर का सबसे बेहतरीन मैच, अभी अभी वैवाहिक बंधन में बंध गई।’

साइना ने तय तारीख से दो दिन पहले ही अचानक शादी कर अपने फैंस को चौंका दिया है। इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि साइना ने 16 दिसंबर की तय तारीख की जगह 14 दिसंबर को गुपचुप तरीके से क्यों शादी कर ली।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles