34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सलमान अली आगा ने रनआउट विवाद पर दी प्रतिक्रिया: ‘अगर मैं होता तो खेल भावना को पहले रखता’

नई दिल्ली : बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 मार्च (शुक्रवार) को ढाका के शेए-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया, जो विवादों के कारण सुर्खियों में रहा। इस मैच में सलमान अली आगा के रन आउट होने के बाद मैदान पर काफी हंगामा हुआ। खासकर बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज द्वारा सलमान अली आगा को रन आउट करने के तरीके को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मैच के बाद, पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी राय जाहिर की।

सलमान अली आगा ने मेहदी हसन मिराज के साथ रन आउट विवाद पर दी प्रतिक्रिया

क्रिकबज के हवाले से सलमान अली आगा ने कहा कि मुझे यकीन है कि हर किसी ने इसे देखा होगा। यह सब कुछ उस समय हिट ऑफ द मोमेंट में हुआ था। अगर आप मुझसे पूछें कि मैं क्या करता, तो मैं चीजें अलग तरह से करता। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह बस उस समय के हीट ऑफ द मोमेंट में था। यह सब कुछ नियम के तहत हुआ है और मैं ऐसा इंसान हूं जो हमेशा नियम का पालन करना चाहता हूं।

“मैं खेल भावना को सबसे पहले रखता” – सलमान अली आगा

सलमान आगा ने आगे कहा कि लेकिन हम जब हम खेल भावना की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि हालात चाहे जो भी हों, खेल भावना सबसे ऊपर होना चाहिए। लॉ के हिसाब से उसने जो किया है, वह ठीक है, और अगर उसे लगता है कि यह सही है, तो यह सही है। लेकिन मेरे नजरिए से, मैं चीजों को अलग तरह से करता। मैं खेल भावना को चुनता।

रन आउट विवाद: पूरा मामला क्या है?

सलमान अली आगा पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में रन आउट हुए। इस ओवर में मेहदी हसन मिराज की चौथी गेंद को मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ खेला, जिसे रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने जूते से गेंद को रोका। इस दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद सलमान अली आगा क्रीज में लौटने की कोशिश कर रहे थे और दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर हुई। गेंद सलमान अली आगा के पैरों के पास रुकी और उस समय वह क्रीज से बाहर थे।

उन्हें लगा कि गेंद डेड हो गई है, इसलिए वह झुककर इसे उठाने लगे ताकि मिराज को वापस दे सकें। लेकिन मिराज ने तेजी दिखाई, गेंद उठाई और स्टम्प्स पर थ्रो कर दिया। उन्होंने रनआउट की अपील की, और थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद आगा को आउट करार दिया। इस फैसले पर सलमान अली आगा काफी नाराज हुए और मैदान पर ही मेहदी हसन मिराज से बहस शुरू कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles