एनएसटी न्यूज, भोपाल। अंडर-12 प्रथम निखिल कुशवाह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को रेलवे ग्राउंड भोपाल में पांचवां मुकाबला संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी और होप क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होप क्रिकेट अकादमी के खिलाफ जीत दर्ज की। मैच में टॉस जीतकर होप क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 169 रन बनाए। टीम की ओर से भाविक ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 रन बनाए, जबकि संकल्प ने 27 रनों का योगदान दिया। होप क्रिकेट अकादमी की ओर से अर्पित ने 2 विकेट और देवांश ने 1 विकेट हासिल किया।170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होप क्रिकेट अकादमी की टीम 26 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रज्ञांश ने 22 रन और रेयांश ने 14 रन बनाए। संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही, जिसमें भाविक ने 4 विकेट झटके, जबकि यश ने 2 विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भाविक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

