33.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

जीत के बाद संजू का संस्कार, किट को किया प्रणाम; गंभीर ने लगाया गले

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराकर भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में छठी बार अंतिम चार में प्रवेश की। इस यादगार जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 50 गेंद पर 97 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। जीत के बाद उनकी भावुक प्रतिक्रिया—अपनी क्रिकेट किट के आगे घुटनों पर दस्त हाथ जोड़ना—सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल संजू सैमसन ने जैसे ही विनिंग चौका लगाया, वह पिच पर ही हेल्मेट उतारकर और बल्ला आगे रखते हुए घुटने पर बैठ गए। उन्होंने हाथ ऊपर उठाए और अपने भगवान का शुक्रिया अदा किया। उसके बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम हर्षोल्लास से भर गया था। जीत के उन लम्हों को बीसीसीआई ने अपने एक खास वीडियो में शेयर किया है। यह वीडियो बीसीसीआई टीवी और इंस्टाग्राम पेस पर उपलब्ध है।

जीत के बाद संजू ने क्रिकेट किट को किया प्रणाम

संजू सैमसन जब मैदान से जा रहे थे तो टीम इंडिया के हर खिलाड़ी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तो सिर झुकाकर अपनी कैप उतारी और बो डाउन किया। इसके बाद कोच गौतम गंभीर ने जो जोर से संजू को गले लगाया, उसको देख हर भारतीय क्रिकेट फैन का दिल खुशी और जोश से भर उठा। उसके बाद जब संजू ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो वहां के नजारे बेहद खास थे।

संजू सैमसन एक कोने में जाते हैं, अपने किट बैग के आगे घुटने पर बैठ जाते हैं। अपना बैट आगे रखते हैं और पूरी क्रिकेट किट के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं। यह दिखाता है संजू के संस्कार। संजू जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उतना ही अच्छा उनका स्वभाव भी है। वह बेहद शांत और सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं। संजू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles