24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

सारंग लीग अंडर-13: अरेरा और विश्वास सारंग अकादमी ने सेमीफाइनल में बनाई बढ़त

एनएसटी न्यूज, भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित सारंग लीग बीडीसीए अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला और मुकाबले एकतरफा रहे। पहला सेमीफाइनल अरेरा क्रिकेट अकादमी और अकीरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरेरा क्रिकेट अकादमी ने विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 284 रन बनाए। विवान द्विवेदी ने शानदार शतक लगाते हुए 108 रन बनाए, जबकि जय द्विवेदी ने 58 रनों का अहम योगदान दिया। अकीरा अकादमी की ओर से समर्थ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकीरा क्रिकेट अकादमी की टीम दबाव में आ गई और 92 रन पर अपने 7 विकेट गंवा चुकी थी। समर्थ 38 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि अन्य बल्लेबाज अरेरा की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।

दूसरा सेमीफाइनल विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी और रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वास सारंग अकादमी ने 343 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। विनम्र शतक से महज एक रन से चूक गए और 99 रनों की शानदार पारी खेली। कबीर अग्रवाल ने 79 रन बनाए, जबकि दक्ष सक्सेना ने आक्रामक अंदाज में 88 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। रेलवे यूथ की ओर से अर्पित और ध्रुव को एक-एक विकेट मिला। जवाब में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। दिन का खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 1 रन पर 1 विकेट था। कप्तान वंश बॉथम ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles