34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सौरव यादव की फिफ्टी, सुपर हिटर्स ने 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर चल रहे सेज कप-2025 टी-20 कॉर्पोरेट लीग में सुपर हिटर्स और मीडिया-11 के बीच हुआ मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच से भरा रहा। सुपर हिटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मजबूत चुनौती पेश की। टीम के बल्लेबाज सौरव यादव शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 57 गेंदों में 89 रन की दमदार पारी खेली। उनकी पारी में 2 छक्के और 15 चौके शामिल थे। उनके अलावा अभिजीत और प्रशांत ने 11-11 रन जोड़े। गेंदबाजी में मीडिया टीम की ओर से विवेक साध्य और डॉ. विवेक परिहार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि प्रभात शुक्ला और इंद्रजीत मौर्य को 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया-11 की टीम ने अच्छी शुरुआत की। प्रभात शुक्ला ने 34 और डॉ. विवेक परिहार ने 37 रन बनाते हुए मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। मुकाबला आखिरी ओवर तक अनिश्चित रहा। मीडिया-11 को अंतिम छह गेंदों में 13 रन चाहिए थे, लेकिन टीम दबाव झेल नहीं सकी और केवल 6 रन बना सकी। सुपर हिटर्स की ओर से यतीश शर्मा ने 3 विकेट और राज सोनकर ने 2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। सौरव यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण शेलेश शुक्ला और डी.के. जैन ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles