41.3 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

एमके कौशिक विक्रम अवॉर्ड समिति के अध्यक्ष एवं जोस चाको होंगे सचिव सदस्य

भोपाल। वर्ष-2018 के शिखर खेल अवार्ड के लिए खेल विभाग ने अवॉर्ड समिति बना दी है। जो अवॉर्डों के लिए आए आवेदनों में से योग्य खिलाड़ियों का चयन करेगी। फिर उन्हीं चयनित खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। वर्ष 1980 की ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य एमके कौशिक को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अनुभवी जिला खेल अधिकारी जोस चाको सचिव सदस्य होंगे। समिति इस साल आए कुल आवेदनों की छटनी करेगी। उसके बाद योग्य खिलाड़ियों को 10 विक्रम और 15 एकलव्य अवॉर्डी के लिए चुनेगी। साथ ही तीन कोचों को विश्वामित्र, खेलों में योगदान देने वाले एक व्यक्ति को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और एक मलखंभ खिलाड़ी को प्रभाष जोशी अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। बता दें कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग हर साल खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। सरकार विक्रम और एकलव्य अवॉर्डी खिलाड़ी को सरकारी नौकरी प्रदान करती है। इसमें विक्रम और एकलव्य अवॉर्ड के साथ एक-एक लाख रुपए के चेक प्रदान किए जाते हैं।
यह चयन समिति
एमके कौशिक अर्जुन अवॉर्डी : अध्यक्ष
जोस चाको : सचिव सदस्य
जीएल यादव अर्जुन अवॉर्डी : सदस्य
सूमा सुरूर अर्जुन अवॉर्डी : सदस्य
दलवीर सिंह अर्जुन अवॉर्डी : सदस्य
कैप्टन भागीरथ : सदस्य
तुषार खंडकर ओलिंपियन : सदस्य
जोस चाको

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles