33.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

सीहोर और नर्मदापुरम ने जीता सब-जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी 7S चैंपियनशिप का खिताब

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी कोलार रोड, भोपाल में आयोजित 6वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी 7S (बालक एवं बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें शामिल हुईं। बालक वर्ग के फाइनल में सीहोर जिले ने देवास जिले को 20-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि रतलाम ने देवास कॉरपोरेशन को 05-00 से मात देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग के फाइनल में नर्मदापुरम ने रतलाम को 05-00 से हराते हुए विजेता का खिताब जीता। वहीं बैतूल ने देवास को 10-05 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में डॉ. श्वेता चौकसे (प्रो चांसलर, एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी इंदौर), अबरार अहमद शेख (सचिव, मध्य प्रदेश रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन), पंकज कुमार जैन (कोषाध्यक्ष), संदीप जाधव (टेक्निकल डायरेक्टर), डॉ. देव शर्मा (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी) सहित अन्य अतिथियों ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। बालक वर्ग में आरुष पटेल (देवास) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जबकि बालिका वर्ग में आकांक्षा (नर्मदापुरम) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। इस मौके पर निर्णायक दल में सूरज वाम्निया, स्वदेश कदम, निखिल सिंह, सुमित शर्मा, भावेश धोते सहित अन्य ऑफिशियल्स उपस्थित रहे। पैरामेडिकल टीम से डॉ. दिव्या खरे, डॉ. जायसवाल और आकाश गुप्ता को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles