23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अंजली श्रीवास्तव मप्र टीम में चयनित

भोपाल। सेंट थेरेसा स्कूल की प्रतिभावान बास्केटबाल खिलाडी अंजली श्रीवास्तव, 14 से 19 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली एसजीएफआई अंडर-17 स्कूल नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता में मप्र स्कूल बास्केटबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राज्य शालेय बास्केटबाल प्रतियोगिता में भोपाल संभाग की ओर से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अंजली का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे कक्षा 9 की छात्रा है तथा भेल स्पोर्ट्स क्लब, भोपाल में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाडी उदय यादव, कुमेल अब्बास व ए. सुरेश से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके पूर्व भी अंजली, भारतीय बास्केटबाल महासंघ (बीएफआई) की सब जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैम्पियनशिप में मप्र की ओर से भाग ले चुकी हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles