27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

सर्विसेस पुरुष और भारतीय पुलिस महिला वर्ग में ओवरआल चैंपियन, मप्र दोनों वर्गों में उपविजेता

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर चैंपियनशिप का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सर्विसेस और महिला वर्ग में भारतीय पुलिस ने ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि मेजबान मध्यप्रदेश ने दोनों वर्गों में उपविजेता बनकर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। कुल अंकों के आधार पर भारतीय पुलिस 80 अंकों के साथ ओवरआल चैंपियन और मध्यप्रदेश 76 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और मास्टर्स वर्ग के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 500 मीटर और पांच किलोमीटर की रेस आयोजित की गईं।

पुरुष वर्ग में सर्विसेस टीम ने 17 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल 22 पदक जीतते हुए 44 अंकों के साथ ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। मध्यप्रदेश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और एक कांस्य के साथ 32 अंकों से दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि भारतीय पुलिस 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग में भारतीय पुलिस ने 12 स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 20 पदकों के साथ 48 अंकों से ओवरआल चैंपियनशिप जीती। मध्यप्रदेश ने सात स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक के साथ 40 अंकों से उपविजेता स्थान पाया। केरल 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

गुरुवार को 200 मीटर महिला के-2 इवेंट में भारतीय पुलिस की स्वाति साहू और एश्ले एमके ने स्वर्ण पदक जीता। सी-2 महिला वर्ग में एस संतोम्बी देवी और मासूमा यादव ने स्वर्ण हासिल किया। पुरुष सी-1 में केरल के अक्षय बी स्वर्ण विजेता रहे, जबकि मप्र के मिधुन मधु ने रजत पदक जीता।

नेशनल कैंप की तैयारी

आयोजन सचिव मयंक ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी नेशनल कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी का आधार बनेगा।

पुरस्कार वितरण

समापन अवसर पर पुलिस महानिदेशक पुलिस हाउसिंग अजय शर्मा पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर अंकित द्विवेदी, नीतू शर्मा, मप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष पीएस बुंदेला, सचिव मयंक ठाकुर, पदम गुलरिया सचिव हिमाचल, दीपक कुमार डायरेक्टर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, डा. वीके पाराशर उपाध्यक्ष एमपीकेसीए, रश्मि केला होलानी उपाध्यक्ष एमपीकेसीए, विश्वामित्र अवार्डी विनोद मिश्रा, अनिल राठी, रिंकू सिंह, डा. राजू खन्नादे मनोज सक्सेना, हर्ष लिटोरिया डा. प्रदीप मखारिया, सीताराम तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles