24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

RCB को IPL 2026 से पहले झटका, 500+ विकेट लेने वाले गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL 2026 से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। इस सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, लेकिन टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पहले मैच में खेल पाने को लेकर सस्पेंस है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेजलवुड इस समय अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा है।

जोश हेजलवुड के मैच में खेलने पर अनिश्चितता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जोश हेजलवुड अभी भी चोट से उबर रहे हैं और यह पक्का नहीं है कि वे शनिवार, 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम का पहला मैच खेल पाएंगे या नहीं। हेजलवुड नवंबर में न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच हुए शेफील्ड शील्ड मैच के बाद से किसी भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच में नहीं खेले हैं। इसके तुरंत बाद चोट के कारण उन्हें 2025-26 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

हालांकि बाद में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से ठीक पांच दिन पहले हेजलवुड को पिंडली में चोट लग गई और अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उनकी जगह टीम में आना पड़ा, लेकिन अपने अहम खिलाड़ियों के बिना ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। पिछले कुछ महीनों से हेजलवुड हैमस्ट्रिंग, अकिलीज और पिंडली की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

चोट से उबर रहे हैं हेजलवुड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेजलवुड अभी भी फिजियो की देखरेख में हैं और आईपीएल में उनका खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें मेडिकल क्लीयरेंस मिलता है या नहीं। अभी समय है लेकिन फिलहाल स्थिति देखो और इंतजार करो वाली है। जोश हेजलवुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलाकर अब तक कुल 516 विकेट लिए हैं। बीसीसीआई ने ने 11 मार्च को पहले आईपीएल 2026 के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल तब जारी किया जाएगा जब चुनाव आयोग राज्य चुनावों की तारीखों का ऐलान कर देगा।

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, विक्की ओस्तवाल।

आरसीबी का शेड्यूल, आईपीएल 2026 के पहले चरण के लिए

आरसीबी बनाम एसआरएच 28/03/26, 7:30:00 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
आरसीबी बनाम सीएसके 5/04/26, 7:30:00 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
आरआर बनाम आरसीबी 10/04/26, 7:30:00 बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
एमआई बनाम आरसीबी 12/04/26, 7:30:00 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles