24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

शफकत मो. खान हाउस बना चैंपियन

भोपाल। डॉ. शफकत मोहम्मद खान हाउस ने इफ्तेखार हाउस को पांच रन से हराकर आरसीसी इंटर हाउस टूर्नामेंट जीत लिया। बाबे आली मैदान पर फाइनल मुकाबले में डॉ. शफकत मो. खान हाउस ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए। इसमें प्रशांत सेन ने 60 रन और हर्ष ने 35 रनों की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में संजय ने चार विकेट लिए, जबकि नितेश व दिव्यांश के हिस्से में दो-दो सफलताएं आईं। जवाब में इफ्तेखार हाउस 24.3 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। इसमें विशाल ने 70 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रशांत ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। प्रशांत मैन अाॅफ द मैच रहे। मैच के बाद जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने पुरस्कार वितरण किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles