नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। शमी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है। भारतीय सेलेक्टर्स उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। इन सबके बीच, रणजी ट्रॉफी 2025-26 के इस सीजन के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आंध्रा के खिलाफ, शमी ने पहली पारी में जोरदार बैटिंग करके अपनी क्षमता का परिचय दिया।
शमी का धमाकेदार शतक: 31 गेंदों में अर्धशतक
इस मुकाबले में वो आंध्रा के खिलाफ पहली पारी में गेंद के साथ कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन कर डाला। कमाल की बात ये रही कि सेंट्रल जोन के सेलेक्टर आरपी सिंह इस मैच के दौरान मैदान पर मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में शमी ने ऐसा पारी खेलकर सबको चौंका दिया। शमी पहली पारी में 10वें नंबर पर बैटिंग करने आए और सिर्फ 31 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। टेस्ट में उन्होंने इस तरह की बैटिंग की जैसे वो टी20 मैच खेल रहे हैं।
शमी ने 160 की स्ट्राइक रेट से 53 रन ठोके
शमी ने पहली पारी में 33 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 160.61 रहा। शमी की इस पारी के दम पर ही बंगाल का स्कोर पहली पारी में 629 तक पहुंचा। उन्होंने मुकेश कुमार के साथ 10वें विकेट के लिए 35 गेंदों में 55 रन की अहम साझेदारी की। पहली पारी में बंगाल के लिए सुदीप कुमार ने भी कमाल की पारी खेलते हुए 299 रन बनाए और अपने तिहरे शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। शमी को इस पारी में आंध्रा के खिलाफ एक सफलता भी मिली।

