37 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

काॅमनवेल्थ ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में शशांक ने स्वर्ण और लतिका ने रजत पदक जीता

भोपाल। कनाडा के मान्ट्रिला में 27-28 सितम्बर, 2017 को आयोजित काॅमनवेल्थ ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी शशांक सिंह पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया। इसी तरह अकादमी की खिलाड़ी बेटी लतिका भंडारी ने रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश को गौरवान्वित किया। चैम्पियनशिप के अंडर-78 किलोग्राम भारवर्ग के फायनल मुकाबले में शशांक सिंह ने मेजबान कनाडा के खिलाड़ी केा परास्त कर सोना जीता। इसी तरह लतिका भंडारी ने अंडर-53 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अर्जित किया।

अकादमी के खिलाड़ियों को मिली इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है और पदक विजेता खिलाड़ी शशांक सिंह एवं लतिका भण्डारी को बधाई दी है। संचालक ख्ेाल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ी नकुल मल्होत्रा ने भी भागीदारी की। उक्त खिलाड़ी अकादमी के प्रशिक्षक बी.एल.एन. मूर्ति से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles