23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

ताइक्वांडो अकादमी के शशांक ने स्वर्ण और कुणाल ने जीता कांस्य

भोपाल। दिल्ली में 4 से 7 दिसम्बर, 2017 तक आयोजित 63वें नेशनल स्कूल गेम्स में मध्यप्रदेश ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी शशांक पटेल ने स्वर्ण और कुणाल धोसले ने कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। नेशनल स्कूल गेम्स में ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी शशांक पटेल ने -78 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। शशांक पटेल ने पिछले दिनों काॅमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। नेशनल स्कूल गेम्स में कुणाल धोसले ने -73 किलोग्राम भारवर्ग में भागीदारी कर कांस्य पदक अर्जित किया। भोपाल निवासी दोनों खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री बी.एल.एन. मूर्ति से ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles