25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026

शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौर बना वेस्ट जोन तैराकी का ओवरऑल चैंपियन

(NST News) भोपाल. एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में दी शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर ने 288 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। सेंट झेवियर स्कूल, जयपुर दूसरे और टेगोर इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर तीसरे स्थान पर रहे। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 1251 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

व्यक्तिगत वर्ग में अंडर 11 बालक वर्ग में चोइथराम स्कूल इंदौर के शिवा शर्मा और एकलव्य स्कूल इंदौर के आरुष खिरोडकर 21-21 अंकों के साथ संयुक्त चैंपियन बने। बालिका वर्ग में निशिका भूषण (शिशुकुंज, इंदौर) ने 21 अंकों के साथ बाजी मारी। अंडर 14 बालक वर्ग में विहान व्यास (सीडिंग मार्डल स्कूल, उदयपुर) 28 अंक, अंडर 14 बालिका वर्ग में हरमनी जैन (शिशुकुंज, इंदौर) 28 अंक, अंडर 17 बालक वर्ग में रोहन विवेक अंबुरे (एपीएन स्कूल, जबलपुर) 32 अंक, अंडर 17 बालिका वर्ग में मनसाची कौर बग्गा (सेंट मेरी, उदयपुर) 35 अंक, अंडर 19 बालक वर्ग में यशवर्धन देशमुख (समरीटंस स्कूल, होशंगाबाद) 32 अंक, तथा अंडर 19 बालिका वर्ग में मानस्वी श्रीवास्तव (सत्या प्रकार स्कूल, जबलपुर) व आएशा जैन (सत्या श्री विद्या विहार, इंदौर) 28 अंक के साथ चैंपियन बने।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह ने खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान की और कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं, बल्कि चरित्र, अनुशासन और विजेता मानसिकता की प्रयोगशाला है। विद्यालय प्रबंधन और भोपाल तैराकी संघ ने आयोजन को पश्चिम क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर बताया।

अंतिम दिन मप्र के तैराकों का दबदबा

अंतिम दिन भी मप्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 800 मी. बटरफ्लाई (अंडर 17) में श्लोका गुरलेजा, 400 मी. फ्रीस्टाइल (बालक) में कृष्णा श्रीवास, 200 मी. व्यक्तिगत मिडले (अंडर 11) में आरुष खिरोडकर और पीहू तेलंग, 200 मी. व्यक्तिगत मिडले (अंडर 14 बालिका) में महिका सिंह सोलंकी, अंडर 17 में सिद्धांत सोनकसारे व आस्था गोसाई, तथा अंडर 19 में यशवर्धन देशमुख ने स्वर्ण पदक जीते। रिले मुकाबलों में भी शिशुकुंज इंदौर ने कई वर्गों में स्वर्ण हासिल किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles