नई दिल्ली : नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के चौथे लीग मैच में बेहद प्रभावशाली पारी खेली और 31 गेंदों में 66 रन बनाए। इस पारी के दौरान शिवम ने 6 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 212.90 का रहा। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने युवराज सिंह, सुरेश रैना और इशान किशन के रिकॉर्ड तोड़े और 66 रन बनाने के बाद हार्दिक पंड्या को भी पीछे छोड़ने में सफलता पाई।
शिवम दुबे ने युवराज, रैना, हार्दिक और इशान के रिकॉर्ड पीछे छोड़े
नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी पारी में 6 छक्के लगाने के बाद शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने युवराज सिंह, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या और इशान किशन को पीछे छोड़ा जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में भारत की तरफ से खेलते हुए 5-5 छक्के लगाए हैं। हालांकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले और युवराज सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
टी20 वर्ल्ड कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
T20WC मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
8 छक्के – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
7 छक्के – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
6 छक्के – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2010)
6 छक्के – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स (2026)
5 छक्के – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
5 छक्के – सुरेश रैना बनाम साउथ अफ्रीका (2010)
5 छक्के – हार्दिक पांड्या बनाम इंग्लैंड (2022)
5 छक्के – ईशान किशन बनाम नामीबिया (2026)
शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया
नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे और उन्होंने 66 रन की पारी खेली। इस पारी के बाद वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 5वें नंबर पर या उससे नीचे बैटिंग करने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रन की पारी खेली थी।
T20WC में भारत का सबसे बड़ा स्कोर (नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए)
66 रन – शिवम दुे बनाम नीदरलैंड्स (2026)
63 रन – हार्दिक पांड्या बनाम इंग्लैंड (2022)
58 रन – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
52 रन – हार्दिक पांड्या बनाम नामीबिया (2026)
50* रन – रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2007)
50* रन – हार्दिक पांड्या बनाम बांग्लादेश (2024)
47 रन – अक्षर पटेल बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
45 रन – एमएस धोनी बनाम साउथ अफ्रीका (2007)
45 रन – सुरेश रैना बनाम साउथ अफ्रीका (2012)

