25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Shivam Dube बने टीम इंडिया की कमजोर कड़ी, T20 वर्ल्ड कप 2026 में 56 गेंदों पर दे चुके 124 रन

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जरूर प्रभावित किया है और टीम के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं, लेकिन गेंदबाजी के मोर्चे पर वह टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। जिस तरह से वह रन खर्च कर रहे हैं और विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, वह टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले उनकी गेंदबाजी में सुधार टीम के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

Shivam Dube की महंगी गेंदबाजी, जमकर लुटा रहे हैं रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ हो या फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपनी गेंदबाजी स्पैल में जमकर रन लुटाए। हालांकि उन्हें एकाध विकेट मिल भी जाता है, लेकिन इतने रन लुटाकर आप एक विकेट निकाल भी लेते हैं तो इससे टीम को कितना फायदा होता है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शिवम दुबे की गेंदबाजी बेहद साधारण रही है और ये आंकड़े खुद बोल रहे हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ शिवम ने दिए 2 ओवर में 46 रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में शिवम दुबे ने 2 ओवर में 46 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 2 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। नीदलैंड्स के खिलाफ भी उन्होंने 35 रन लुटाए पर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा इस टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

गेंदबाजी के वक्त दवाब में लगते हैं शिवम

शिवम दुबे जब गेंदबाजी करते हैं तो ऐसा लगता है कि वो काफी दवाब में हैं। उन्हें गेंदबाजी करता देख ऐसा लगता है जैसे उन्हें जबरदस्ती गेंदबाजी करने को कहा गया है। दुबे दवाब में इस तरह की गेंद फेंकते हैं कि बल्लेबाज उन पर शॉट लगाते हैं और जब वो बचने की कोशिश करते हैं तो वाइड की झड़ी लगा देते हैं। कहा जा रहा था कि शिवम अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं और उसमें सुधार हुआ है, लेकिन ऐसा लग तो नहीं रहा।

56 गेंदों पर दे चुके हैं 125 रन

टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे ने अब तक 6 मैच खेले हैं और इसमें उन्हें 4 मैचों में गेंदबाजी करने का मौका मिला है। इन 4 मैचों में उन्होंने कुल 56 गेंदें (9.2 ओवर) फेंकी है और इस पर 125 रन दिए हैं जबकि सिर्फ 5 विकेट उन्हें मिले हैं। उनका औसत 24.40 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 13.28 का रहा है तो वहीं इकॉनामी रेट 11.20 का है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 35 रन देकर 2 विकेट रहा है।

Shivam Dube की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत, अहम मुकाबलों से पहले बढ़ी चिंता

शिवम के टीम में होने से भारत को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प जरूर मिल जाता है, लेकिन अगर वह अहम मुकाबलों में इसी तरह रन लुटाते रहे तो टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। टीम मैनेजमेंट को इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि उनकी गेंदबाजी में किस तरह सुधार लाया जाए ताकि वह बतौर ऑलराउंडर टीम के लिए ज्यादा प्रभावी साबित हो सकें। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज भी साफ तौर पर कह चुके हैं कि वह उन्हें विशुद्ध बल्लेबाज मानते हैं, न कि एक पूर्ण ऑलराउंडर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles