भोपाल। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 10 से 13 जून, 2019 तक खेली गई राष्ट्रीय सीनियर कराते चैंपियनशिप में महिला वर्ग की व्यक्तिगत कुमीते स्पर्धा में मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कराते अकादमी की खिलाड़ी शिवानी कराले ने -68 किलोग्राम और सुप्रिया जाटव ने -61 किलोग्राम भारवर्ग की व्यक्तिगत कुमीते स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक मध्य प्रदेश को दो रजत पदक दिलाये। अकादमी की खिलाड़ी शिवानी और सुप्रिया को मिली इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने बधाई दी है और उनके द्वारा राष्ट्रीय सीनियर कराते प्रतियोगिता में किए गए प्रदर्शन की सराहना की है। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एस एल थाउसेन ने ने भी शिवानी करा ले और सुप्रिया जाटव को बधाई दी है।
सुप्रिया और शिवानी की उपलब्धियां
कराते अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी सुप्रिया पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार 8वीं और 9वीं काॅमनवेल्थ चैम्पियनशिप (2015 तथा 2018) में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर। मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने 2013 में काॅमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप तथा वर्ष 2014 में एशियन चैम्पियनशिप कप में एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। वर्ष 2018 में साइलैंट नाइट एशियन कराते कप औरवर्ष 2015 में यू.एस.ए. ओपन कराते चैम्पियनशिप में एक-एक स्वर्ण पदक देश केा दिलाकर मध्य प्रदेश का परचम फहराया है। सुप्रिया जाटव को म.प्र. शासन के सर्वोच्च विक्रम अवार्ड से नवाज़ा गया है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में 4 स्वर्ण और एक रजत पदक साउथ एशियन कराते चैम्पियनशिप में अर्जित किए है। वह 34वें राष्ट्रीय खेल की मेडलिस्ट हैं। इसी प्रकार कराते अकादमी की एकलव्य अवार्डी खिलाड़ी शिवानी कराले ने भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 कांस्य पदक भारत को दिलाए हैं। उन्होंने सीनियर राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। शिवानी ने राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिताओं में 17 स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं।