33.3 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

झनझनाती गेंद पर ताबड़तोड़ शॉट

भोपाल। घुंगरू वाली गेंद पर पड़ते ताबड़तोड़ शॉट और हजारो दर्शको की जोरदार चियरिंग के बीच भोपाल का बी एच ई एल (भेल) स्टेडियम भारत की जीत का साक्षी बना। श्रीलंका के खिलाफ यहाँ खेले गये टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने 20 रन से जीत हासिल की। रोमांच से भरपूर मैच में दर्शको ने हर पल का लुत्फ़ उठाया। दृष्टिहीन ख़िलाड़ीयों का हर अंदाज़ दर्शकों को चौंकाता रहा। घुंगरू की आवाज़ वाली गेंद घिसटती हुई जा रही थी जिसका अंदाज़ा लगा कर बल्लेबाज शॉट लगा रहे थे वहीँ स्टम्प्स भी लोहे के थे ताकि गेंद के लगने पर अलग से आवाज़ आ जाये।

बिना देखे गेंद फेंकने की बात हो या रन दौड़ने और फील्डिंग का तरीका दर्शको ने ख़िलाड़ीयों के हर एक्शन को सराहा। श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खो कर 209 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया और भारतीय कप्तान अजय रेड्डी ने दोहरा प्रदर्शन दिखाते हुए 45 गेंदों पर 10 चौको की मदद से 83 रनों की शानदार पारी खेली तथा श्रीलंका के 2 विकेट भी चटकाये और सलामी बल्लेबाज व्यंकटेश ने 22 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाये, दुर्गा राव ने मात्र 17 गेंद पर 5 चौके लगाकर 34 रन बनाये और 1 विकेट भी लिया तथा दीपक मलिक ने 1 विकेट लिया। भोपाल के सोनू गोलकर का बल्ला खामोश रहा वो सिर्फ 18 रन ही बना सके। जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 189 रन ही बना सकी श्रीलंका के बल्लेबाज के.सिल्वा ने 23 गेंद पर 50 रन की पारी खेली और श्रीलंका के कप्तान चंदना देशाप्रिय ने 35 गेंद पर 35 रन बनाये।

इसका आयोजन मध्यप्रदेश सामाजिक न्याय विभाग, खेल विभाग मध्यप्रदेश,दिलीप बिल्डकॉन,बाल अधिकार संरक्षण आयोग मध्यप्रदेश, देवव्रत ग्राम विकास शिक्षा समिति सिधि, विवेकानंद विधिक न्याय केंद्र प्रधान ग्रुप, बिल्लाबोंग स्कूल, आई.ई.एस. कॉलेज, सागर ग्रुप के द्वारा हुआ।

इस ब्लाइंड क्रिकेट मैच के अयोजक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) के वाइस प्रेसिडेंट नीरव प्रधान, कोषाध्यकक्ष क्षिवांशु शुक्ला,भूपेश भार्गव और हर्ष वर्मा है।

इस मुकाबले का लुत्फ़ उठाने के लिए भोपाल कलेक्टर डॉ सुदाम खाडे, दिव्यांगजन कमिश्नर संदीप रजक,डायरेक्टर सामाजिक न्याय कृष्ण गोपाल तिवारी, डी आई जी धर्मेन्द्र चौधरी,रियल स्टेट रेगुलेट्री ऑथोरिटी (रेरा) के चेयर पर्सन एंटोनी दिसा मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles