30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

साई एनसीओई भोपाल की श्रद्धा चोपाड़े ने ऑस्ट्रेलिया में जीता स्वर्ण

एनएसटी न्यूज, भोपाल। साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) भोपाल की युवा जुडो खिलाड़ी श्रद्धा चोपाड़े ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित गोल्ड कोस्ट ओशिनिया ओपन 2025 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गर्व महसूस कराया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का दसवां पदक है। श्रद्धा वर्ष 2022 से साई एनसीओई भोपाल में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका यह शानदार प्रदर्शन न केवल उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, बल्कि साई के अनुभवी कोचों और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रणाली के प्रभाव को भी दर्शाता है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिवछत्रपती राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया था, जो उनके बढ़ते कद और निरंतर उपलब्धियों की पुष्टि करता है। साई सेंट्रल रीजनल सेंटर (CRC) भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान (ITS) ने श्रद्धा को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत उपस्थिति में ऐसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles