24.9 C
New Delhi
Wednesday, June 4, 2025

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में 3 बार ऐसा काम करने वाले पहले कप्तान बने

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के खिलाफ टफ फाइट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और फाइनल में पहुंचा दिया। पंजाब की टीम साल 2014 के बाद पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची तो वहीं मुंबई इंडियंस पहली बार आईपीएल में 200 से ज्यादा के स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई। फाइनल में अब 3 जून को पंजाब का सामना आरसीबी के साथ अहमदाबाद में ही होगा। मुंबई के खिलाफ श्रेयस ने कप्तानी पारी खेली और 8 छक्के और 5 चौकों के साथ 41 गेंदों पर नाबाद 87 रन की पारी खेली। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए और इसके जबाव में श्रेयस की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाकर मैच को जीत लिया। श्रेयस ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई से मैच छीन लिया और उन्हें उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब 11 साल के बाद फाइनल में पहुंची। वो अपनी कप्तानी में तीसरी बार किसी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन ये टीम खिताब नहीं जीत पाई थी तो वहीं पिछले सीजन में उन्होंने केकेआर को फाइनल में पहुंचाया था और इस टीम ने खिताब भी जीता था। अब उन्होंने पंजाब को फाइनल में पहुंचा दिया। श्रेयस अय्यर ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 87 रन की पारी खेली और इस सीजन में ये उनका छठा अर्धशतक रहा। आईपीएल 2025 में बतौर कप्तान वो सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में शुभमन गिल की बराबरी पर आ गए। गिल ने इस सीजन में 15 पारियों में 6 अर्धशतक लगाे थे जबकि श्रेयस ने 16 पारियों में इतने अर्धशतक लगाए।

IPL 2025 में एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर

6 – शुभमन गिल (15 पारी)
6 – श्रेयस अय्यर (16 पारी)
3 – अजिंक्य रहाणे (12 पारी)
2 – ऋतुराज गायकवाड़ (5 पारी)
2 – रजत पाटीदार (11 सराय)
2 – ऋषभ पंत (13 पारी)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles