35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

सिली पॉइंट और संजय गुप्ता अकादमी की जीत, U-18 पठानिया मेमोरियल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए की ओर से आयोजित  जी.एस. पठानिया  अंडर-18 बॉयज इंटर क्लब और अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। ओल्ड कैंपियन मैदान पर हुए मैच में सिली पॉइंट अकादमी ने यंगस्टर अकादमी को 27 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिली पॉइंट ने 49.2 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। युग रघुवंशी ने 67 और अनिकेत जैन ने 52 रन जोड़े। यंगस्टर अकादमी की ओर से विनायक नेमा ने 4, ऋषभ ने 3 और राज ने 2 विकेट लिए। जवाब में यंगस्टर टीम 46.1 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। विनायक नेमा ने 39 और नैतिक मारण ने 30 रन बनाए। सिली पॉइंट के लिए अनिकेत ने 4 और अंकित जाधव ने 3 विकेट हासिल किए। दूसरा मैच ओल्ड फ्रेंड्स मैदान पर संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी और क्रिक किंगडम अकादमी के बीच हुआ। संजय गुप्ता टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 263 रन बनाए। श्रेयांश सियोंते ने 131 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवांक त्रिपाठी ने 59 रन का योगदान दिया।

क्रिक किंगडम की ओर से अनिरुद्ध ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिक किंगडम 38.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। दीर्घ श्रीवास्तव ने 70 रन बनाए। संजय गुप्ता अकादमी से विश्वजीत शाक्य ने 6 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। टीम ने यह मुकाबला 127 रन से जीता। इसी प्रतियोगिता में बाबे अली मैदान पर कैप क्रिकेट अकादमी और उड़ान क्रिकेट अकादमी के बीच दो दिवसीय मुकाबला शुरू हुआ। उड़ान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59.4 ओवर में 198 रन बनाए। कनिष्क बनावडे ने 80 और मयंक रघुवंशी ने 62 रन बनाए। कैप की ओर से अभिषेक धनगर ने 5 और योजित आर्य ने 3 विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक कैप अकादमी ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाए। स्वास्तिक आर्य 47 और रोहित चौहान 42 रन पर नाबाद रहे। मैच का दूसरा दिन रविवार को खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles