32.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

सिंधु का जीत से आगाज

दुबई। रियो ओलम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट पी.वी. सिंधु ने बीडल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल में पहली बार खेलते हुए अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। उन्होंने विमेन सिंगल्स के ग्रुप बी मैच में बुधवार को अपने से बेहतर रैंकिंग वाली जापान की अकाने यामागुची को हराया। हाल में चीन सुपर सीरीज फाइनल का खिताब जीतने वाली और हॉन्गकॉन्ग ओपन में उप-विजेता रही सिंधु ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी यामागुची को एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में 12—21, 21—8, 21—15 से हराया। पहले गेम में सिंधु ने शुरुआत में ही 3—6 की बढ़त बनाई जिससे वह उबर की नहीं पाई।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles