27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

सिंधु फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में, प्रणीत हुए बाहर

पेरिस। ओलिम्पिक व वर्ल्ड बैडमिंटन सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु जापान की सायाका सातो को सीधे गेमों में हराकर फ्रेंच ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि बी साई प्रणीत हारकर बाहर हो गए.

दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने सायाका को 21-17, 21-16 से हराया. अब उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त चीन की हि बिंगजियाओ से होगा. दूसरी ओर प्रणीत को एशियाई खेल चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-16, 21-14 से हराया.

पुरुष युगल में सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ियों ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली. सात्विक और चिराग ने चीन के हि जितिंग और तान कियांग को हराया, जबकि मनु और सुमित ने चीन के लियू चेंग और झांग नान की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को शिकस्त दी.

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles